फतेहपुर, दिसम्बर 14 -- बिंदकी। नजूल बेशकीमती भूमि में अवैध निर्माण की विफल शिकायत की आड़ में दूसरी भूमि पर निर्माण शुरु हो गया। जिसके विरोध में आधा दर्जन से अधिक सभासद मैदान में उतर आए है। ईओ के मुंह फेरने से नाराज एसडीएम आवास पहुंच गए। कड़े स्वर में कार्रवाई की आवाज बुलंद की। एसडीएम ने सख्ती दिखाते हुए एक इंच निर्माण बढ़ने पर संबंधित को चेतावनी दी है। नगर के फाटक बाजार स्थित बेशकीमती नजूल की भूमि पर जारी निर्माण ने प्रशासन और पालिका के रवैया की पोल खोलकर रख दी है। जिसकी ढ़ेरों शिकायतों के बाद भी कार्य में रोक नहीं लग सका। लामबंद सभासदों ने नगर विकास मंडी, प्रमुख सचिव से लेकर डीएम तक पहुंचाई। जिसकों संज्ञान में लेकर पालिका से रिपोर्ट तो मांगी गई लेकिन कार्य अनवरत जारी है। इसी की आड़ में फाटक बाजार में ही स्थित एक अन्य नजूल की भूमि पर निर्...