मेरठ, दिसम्बर 27 -- सरधना। मोहल्ला घोसियान में कुछ लोगों ने नजूल की कीमती जमीन पर पहले कब्जा किया फिर मौका मिलते ही वहां निर्माण कर दिया। आरोपियों ने निर्माण कार्य को लेंटर तक पहुंचा दिया। स्थानिय लोगों का आरोप है कि उन्होंने पालिका अधिकारियों को इसकी सूचना दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बता दें, कि मोहल्ला घोसियान में बीआरसी परिसर के पीछे नजूल की भूमि है जिसमें अधिकांश भूमि पर कब्जा हो चुका है। अब फिर से कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। आरोपियों ने कुछ समय पहले भूमि पर निर्माण कार्य शुरू किया था लेकिन, पालिका टीम ने काम रुकवा दिया था। गुरुवार को आरोपियों ने फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया। भवन की अधिकांश दीवार खड़ी कर दी गई। लोगों ने देखा तो मामले की सूचना नगर पालिका में दी। आरोप है कि सूचना के बाद भी पालिका टीम ने मौके पर जाना ज...