किशनगंज, फरवरी 23 -- बहादुरगंज, निज संवाददाता। रविवार को विघटित बाजार समिति प्रांगण में जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। जानकारी के अनुसार जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर नजीरुल इस्लाम सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। जदयू प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर नामित जिला पार्टी निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश, चुनाव पर्यवेक्षक सुनील चंद्रवंशी, प्रखंड प्रभारी सुखी टुड्डू की उपस्थित में जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ। जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद से जुड़े चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर चुनाव से जुड़ी प्रक्रिया को संपन्न किया गया। इस अवसर पर विशेष तौर पर जदयू जिला अध्यक्ष फिरोज अंजुम, वरीय जदयू नेता सह पुर्व जिला पार्षद विजय झा, कार्यकारी अध्यक्ष फैसल अहमद, नगर जदयू अध्यक्ष बंटी सिन्हा सहित जदयू के वरीय कार्यकर्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.