लखनऊ, जून 11 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमलेश दीक्षित से मुलाकात की। इस दौरान संगठन के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि कैसरबाग चौराहे से नजीराबाद बाजार जाने वाले मार्ग पर बड़ी संख्या में ई-रिक्शा खड़े रहते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है और बाजार आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ई-रिक्शा चालक ग्राहकों को बाजार में जाने से रोककर अन्य स्थानों पर ले जाते हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती व कोई भी ई-रिक्शा या टैक्सी चौराहे पर खड़ी ना होने की मांग की। इस पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में रविंद्र सोनकर, अनुज गौतम, आकाश गौतम, सा...