रुद्रपुर, अप्रैल 13 -- मयंक त्यागी, किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने बताया कि शासन ने टाइप ए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीमाबाद में 11 पदों का सृजन किया है। इनकी जल्द ही नियुक्तियां की जाएगी। सोमवार को विधायक कार्यालय पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बेहड़ ने बताया कि नजीमाबाद अस्पताल का भवन का पांच करोड़ की लागत से कार्य निर्माणाधीन है। फिलहाल नजीमाबाद अस्पताल किराए के भवन में संचालित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने वहां अस्थाई रूप से चिकित्सकों एवं स्टाफ की नियुक्ति की है। शासन ने अस्पताल में 11 पदों का सृजन किया गया है। इसमें एक चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं। पैरामेडिकल स्टाफ के 7 पदों में तीन नर्सिंग अधिकारी, एक फार्मासिस्ट, एक लैब टेक्नीशियन, एक महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक व एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का पद सृजित किया गया हैं। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.