बिजनौर, मई 30 -- नांगल सोती। साइबर अपराध से बचने के लिए राजा भरत सिंह इंटर कॉलेज प्रांगण में जन चौपाल लगाकर सीओ नजीबाबाद ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। शुक्रवार देर शाम थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौर की मौजूदगी में सीओ अंजनी कुमार ने नांगल सोती में जन चौपाल लगाई। सीओ ने कहा कि साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे सावधान रहने की जरूरत है। अपराध के प्रति अपने आप भी सतर्क रहें और दूसरों को भी सतर्कता बरतने की सलाह दें। ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें। सीओ ने ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को पुलिस के साथ रात में गांव में गश्त करने के लिए कहा। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के गांव में घूमने और अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने की ग्रामीणों से अपील की। चौपाल में वीरेंद्र शर्मा, राजवीर सिंह, शिवध्यान सिंह, धर्मवीर सिंह, मुकेश कुमार...