बिजनौर, मई 18 -- नजीबाबाद। मुनि श्री 1008 विव्रत सागर जी महाराज व मुनि श्री 1008 विश्वार्थ सागर जी महाराज का नजीबाबाद आगमन पर श्री दिगम्बर जैन मंदिन कमेटी के सदस्यों की ओर से विहार कराकर मंदिर पहुंचने पर पद प्रक्षालन तथा आरती की गई। सोमवार को नजीबाबाद पहुंचे महाराज श्री का सभी अनुयायियों ने स्वागत किया। सभी अनुयायियों को महाराज श्री ने मंगल आशीर्वाद दिया। विहार के समय नहटौर जैन समाज, किरतपुर जैन समाज का सहयोग रहा। मोचीपुरा से मंदिर पहुंचे मूलनायक भगवान श्री चंद्र प्रभु की वेदी पर प्रक्षाल व शांतिधारा कर श्री मंदिर में विश्राम कर श्री शारदा जैन परिवार को आहार करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अफसर पर प्रधान दीपक जैन, मंत्री नीरज जैन, भंडारी पुनीत जैन, राहुल जैन, धीरज जैन, दीपक जैन, राजीव जैन, शास्त्री दिवाकर जैन, रुक्मणी जैन, स्नेहलता जैन, व...