बिजनौर, अक्टूबर 27 -- भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने अपर मुख्य सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग को चिट्ठी लिखी है। जिसमें कहा कि पिछले तीन वर्षों से सरकारी, सहकारी, अर्ध सरकारी चीनी मिलों को सुनियोजित तरीके से बंद कराने में लिप्त अधिकारियों की जांच कराई जाए। इसके अलावा किसानों की बकायेदारों शुगर मिलों को गन्ना आवंटित कराने सहित पिछले तीन वर्षों से अधिक एक ही पद पर गन्ना आयुक्त कार्यालय में जमे अधिकारियों को हटाने की मांग की है। साथ ही कहा बिलाई चीनी मिल के पर्याप्त सेंटर नहीं कटे हैं। इसमें लिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।किसान नेता दिगम्बर सिंह ने चिट्ठी में कहा कि दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल, मोरना तथा नजीबाबाद चीनी मिल की गन्ना उपलब्धता, विस्तारीकरण एवं आधुनिकीकरण की स्थिति की समीक्षा कर समयबद्ध ...