बिजनौर, अप्रैल 24 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद के स्कूलों के बच्चो ने जिले में तीसरा सातवां और आठवां स्थान प्राप्त करके परिजनो के साथ साथ नजीबाबाद का नाम भी रोशन कर दिया। नजीबाबाद वासियों ने छात्रों को पीछे छोड़ कर बाजी मारने वाली सभी होनहार छात्राओं को शुभकामनाएं दी है। नजीबाबाद की छात्राओं ने एक बार फिर छात्रों को पछाड़ कर जिले में परचम लहरा दिया है। सेंटमेरीज इंटर कालेज मंडावली की छात्रा नेहा रवि पुत्री ब्रह्मपाल सिंह ने 92.8 प्रतिशत अंक हांसिल करके जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं साहू छजमलदास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा शिवांगी राजपूत पुत्री प्रभात कुमार 92 प्रतिशत अंक अर्जित करके जिले में सातवां स्थान बनाया। यह भी पढ़ें- बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, विद्यार्थियों में हर्ष मूर्तिदेवी कन्या विद्यालय इंटर कालेज की छा...