संभल, जून 2 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की जिला उपाध्यक्ष गायत्री यादव ने मंगलवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कलेक्ट्रेट के नाजिर बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। शिकायती पत्र में आरोप है कि एक भुगतान फाइल को लंबित रखकर 15 प्रतिशत धनराशि की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता ने नाजिर पर पद का दुरुपयोग करने तथा भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के आरोप भी लगाए हैं। भाकियू नेता ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, बैंक खातों समेत संपत्तियों की जांच करने तथा दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...