प्रयागराज, जनवरी 30 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से मेला क्षेत्र के परेड ग्रांउड स्थित शिविर में 'चलो मन गंगा यमुना तीर' सांस्कृतिक संध्या का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। संस्कार भारती के सहयोग से भारती के शिविर में मुख्य अतिथि छोटे महंत परमानंद पुरी, केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा, भारत विकास परिषद के संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल व दीपक शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। भोजपुरी गायिका कुसुम पांडेय ने 'नजर लागी राजा तोरे बंगले पर', 'दिलवा लगा ले श्रीराम से...' प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। काशी से आए अमलेश शुक्ल ने 'बम-बम बोल रहा है काशी' व 'मर्यादा इस देश की पहचान है संगम के तट बंधवा के लेटे हनुमान है' प्रस्तुति से समां बांधा। तीसरी प्रस्तुति द थर्ड बेल संस्था की ओर से कैकेयी...