भदोही, मार्च 20 -- भदोही, संवाददाता। ईद के चांद का दीदार करने को लोग गुरुवार की शाम को बेताब नजर आए। हालांकि वह दिखा नहीं। ऐसे में जनपद में ईद का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। उधर, बाजारों में गुरुवार को जबरदस्त भीड़ नजर आई। लोगों ने सेवईं, मेवा, मसाला, खोवा, चिप्स आदि खाने-पीने के सामानों के साथ ही फलों की भी खरीदारी किया। बता दें कि माह-ए-रमजान जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा था। वैसे-वैसे ईद की तैयारियों में तेजी आ रही थीं। गुरुवार को चांद नजर नहीं आया। ऐसे में देर शाम के बाद से रात तक शहर समेत जिले के बाजार गुलजार रहे। ईद के सामानों की खरीदारी के लिए ग्राहक बाजार में उमड़ने लगे हैं। कटरा बाजार, अंबर नीम, चांदनी गली, अजीमुल्लाह चौराहा स्थित कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की खूब भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों को ग्राहकों की आमद से राहत मिली है। कुर्ता पाय...