नई दिल्ली, अगस्त 5 -- नजर उतारने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। लोग बच्चों से लेकर बड़ों की नजर उतारी जाती है। हालांकि आज भी नजर उतारने की विधि को लेकर तमाम लोग कन्फ्यूज रहते हैं। तमाम लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर नजर उतारते हुए हाथ कितनी बार घुमाना चाहिए या सही माना जाता है? तो चलिए जानते हैं कि आखिर धार्मिक मान्यता के अनुसार नजर उतारने का सही तरीका क्या है? साथ में जानें इससे जुड़ी और भी जरूरी नियमों को।इतनी बार घुमाएं हाथ धार्मिक मान्यता के आधार पर नजर उतारते समय 7 बार हाथ घुमाया जाए तो ये सबसे अच्छा होता है। दरअसल 7 नंबर को बहुत ही खास महत्व दिया जाता है। जैसे 7 फेरे हो गए ये फिर 7 ऋषि हो गए और हमारे शरीर में भी 7 चक्र होते हैं। इन्हीं मान्याताओं के चलते ही नजर उतारते वक्त भी 7 बार हाथ घुमाया जाना सही माने लगा। सदियों से च...