नई दिल्ली, जुलाई 3 -- आपने अक्सर घर के बड़ों से ये कहते हुए सुना होगा कि लगता है किसी की नजर लग गई है। जब कोई छोटा बच्चा बिना वजब रोता है या फिर अचानक से तबीयत बिगड़ जाए या फिर बार-बार कोई काम अटक रहा हो तो या फिर घर में हमेशा छोटी-बड़ी दिक्कत लगी ही रहे तो लोग इसे बुरे नजर के असर के रूप में देखते हैं। ऐसे में घर पर ही लोग नमक, राई और सूखी लाल मिर्च या फिर कपूर जलाकर नजर उतारते हैं। आपने भी ऐसा किया होगा या फिर आपकी किसी ने नजर जरूर उतारी होगी। नजर उतारते वक्त अक्सर लोग इस बात पर फंसते हैं या कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर नजर उतारते वक्त कहां क्या जाए? मान्यता है कि नजर उतारते वक्त अगर सही मंत्र पढ़ा जाए तो ये और भी असरदार होता है। अगर आप किसी की नजर उतारते वक्त हर बार इस बात पर अटक जाते हैं कि क्या बोला जाए तो दो सबसे पावरफुल मंत्र बोल सक...