विकासनगर, फरवरी 18 -- माह-ए-रमजान का चांद बुधवार को नजर आया। इसके साथ ही मस्जिदों में तरावीह एवं घरों में इबादत का दौर शुरू हो गया। गुरुवार को पहला रोजा रखा जाएगा। शाम के वक्त लोगों ने चांद देखने के लिए खास इंतजाम किए थे। मस्जिदों एवं घरों की छतों से चांद का दीदार किया गया और मस्जिदों से चांद दिखाई देने के ऐलान के साथ ही एक दूसरे को लोग बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...