गिरडीह, मई 17 -- जमुआ। जमुआ प्रखंड क्षेत्र में शनिवार से जनगणना का कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही मकानों के सूचीकरण का काम भी प्रारंभ कर दिया गया है। इस बार की जनगणना पूरी तरह से डिजिटल होगी, जिसे दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहला चरण 16 मई से 14 जून तक चलेगा। इसमें मकानों का सूचीकरण और उनकी गणना की जाएगी। दूसरा चरण (मुख्य जनसंख्या गणना) 9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा। शनिवार से शुरू हुए मकानों के सूचीकरण के लिए प्रगणकों को सभी आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध करा दी गई है।मकानों का सूचीकरण करने से पहले प्रगणकों को अनिवार्य रूप से नजरी नक्शा तैयार करना होगा। यह भी पढ़ें- जनगणना-2027 के लिए घर-घर सर्वे का कार्य शुरू प्रगणक अपने आवंटित गांवों का नक्शा बनाने की शुरुआत उत्तर दिशा से करेंगे। इसके लिए सभी प्रगणकों को उनके संबंध...