सराईकेला, मई 22 -- सरायकेला। जिले में जनगणना-2027 के तहत नजरी-नक्शा बनाने के कार्य में शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कार्य में लगाए गए शिक्षक दोहरी मार झेल रहे हैं। एक तरफ तकनीकी त्रुटियों के कारण उन्हें धरातल पर स्थानीय जन प्रतिनिधियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव (लू) के बीच काम करने से शिक्षकों में आक्रोश है। शिक्षकों ने इस कार्य को गर्मी के बाद कराने की मांग कर रहे हैं। तकनीकी गड़बड़ी : नक्शे में उलझी पंचायतों की सीमाएं यह भी पढ़ें- जनगणना कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की मांगतकनीकी गड़बड़ी : नक्शे में उलझी पंचायतों की सीमाएं शिक्षकों को हाउस लिस्टिंग ब्लॉक के हिसाब से जो ड्राइंग (नक्शा) उपलब्ध कराया गया है। उसमें तकनीकी खामियां हैं। एक-एक ब्लॉक के नक्शे में दो से...