कुशीनगर, मई 4 -- सेवरही, हिन्दुस्तान संवाद। जनगणना-2027 के प्रथम चरण में सेवरही कस्बा में चल रहे प्रगणक व पर्यवेक्षकों के त्रिदिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन नजरी नक्शा तैयार करने पर विशेष बल दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में अधिकारियों ने कहा कि गणना के दौरान एक भी मकान छूटना नहीं चाहिए। किसी मकान की पुनरावृत्ति भी नहीं होनी चाहिए, तभी आंकड़े विश्वसनीय बनेंगे।

प्रशिक्षण की प्रक्रिया ‎प्रशिक्षकों ने बताया कि इस बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित होगी, जिससे कार्य में पारदर्शिता व गति आएगी। एचएलओ एप के माध्यम से प्रत्येक मकान की सटीक लोकेशन, क्रम संख्या व विस्तृत विवरण दर्ज किया जाएगा। इससे डाटा संकलन अधिक व्यवस्थित होगा व त्रुटियों की संभावना कम रहेगी। प्रशिक्षण के दौरान एचएलबी अर्थात मकान सूचीकरण क्षेत्र की अवधारणा को भी समझाया गया, ज...