अमरोहा, अप्रैल 5 -- अमरोहा, संवाददाता। शहर के मिनी स्टेडियम में खेले गए मैच में रविवार को नावेद इलेवन ने रजन इलेवन को 53 रनों से हराया। मैच के हीरो मोहम्मद आरिफ और विजय रहे, दोनों ने शतकीय पारी खेलते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। बेहतरीन पारी खेलने पर मोहम्मद आरिफ को प्लेयर ऑफ-द-मैच चुना गया। जबकि आमिर ने बेस्ट बॉलर की ट्राफी पर कब्जा किया।मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नावेद इलेवन की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 288 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। टीम की शुरुआत अच्छी रही, ओपनर मोहम्मद आरिफ ने 80 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौकों की मदद से 106 रन बनाए। शानदार लय में दिख रहे आरिफ को चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। लेकिन तब तक वह टीम का रूख मजबूत स्थिति की तरफ मोड़ चुके थे। दूसरे छोर से विजय ने भ...