रुद्रपुर, मार्च 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम के तहत ईदगाह की कब्जे वाली जमीन खाली कराने के बाद वहां दोबारा नमाज की अनुमति देना संभव नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है और अब उस स्थान पर पहले की तरह नमाज की अनुमति नहीं दी जा सकती। मेयर ने कहा कि जो लोग नमाज अदा करना चाहते हैं, वह अपने घरों के नजदीक स्थित मस्जिदों में नमाज पढ़ें या फिर इसके लिए वैकल्पिक जगह की व्यवस्था स्वयं करें। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यदि ईदगाह में ही नमाज अदा करनी हो तो इसे अलग-अलग शिफ्ट में कराया जा सकता है, ताकि व्यवस्था बनी रहे। विकास शर्मा ने कहा कि यदि नमाज के लिए विशेष रूप से जगह दी जाती है तो भविष्य में अन्य समुदाय भी धार्मिक कार्यक्रमों के लिए उसी तरह की मांग कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से शांति और ...