रांची, अप्रैल 6 -- रांची, संवाददाता। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को आयोजित जनता दरबार में विभिन्न मामलों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। नगड़ी अंचल से जुड़े एक मामले में एक ही प्लॉट पर दाखिल-खारिज को स्वीकृत और अस्वीकृत करने की शिकायत पर डीसी ने अंचल अधिकारी को फटकार लगाई। इसके बाद सीओ, सीआई और संबंधित कर्मचारी को 48 घंटे के भीतर शोकॉज नोटिस जारी कर आरोप पत्र गठित करने का निर्देश दिया गया। चेतावनी दी गई कि आदेश का पालन नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई होगी। म्यूटेशन आवेदन लंबित रखने के मामले में अंचल अधिकारी, सीआई और कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया।शिक्षक प...