बिजनौर, जून 17 -- नगीना। रेवेन्यू बार एसोसिएशन नगीना की ई-रजिस्ट्री के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर ई-रजिस्ट्री व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाने और पुरानी पंजीकरण व्यवस्था बहाल रखने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश सरकार की प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री प्रणाली में गंभीर विसंगतियां हैं। इससे आम जनता, किसानों और कानूनी पेशे से जुड़े लोगों के सामने संकट खड़ा हो जाएगा। उत्तर प्रदेश की बड़ी आबादी ग्रामीण और किसान वर्ग की है जो डिजिटल तकनीक और ऑनलाइन सिस्टम से परिचित नहीं है। ई-रजिस्ट्री लागू होने पर सीधे-साधे ग्रामीण साइबर ठगी, तकनीकी गड़बड़ी और बिचौलियों के शोषण का शिकार होंगे।15 यह भी पढ़ें- वकीलों ने रजिस्ट्री कार्यालय ...