धनबाद, अप्रैल 29 -- भौंरा, प्रतिनिधि। सुदामडीह थाना क्षेत्र के नगीना बाजार बागदी पट्टी निवासी सुरेश कुमार जायसवाल के 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार ने सोमवार की रात अपने घर की छत पर लगे लोहे के पाइप से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना मृतक के परिजन व सुदामडीह थाना प्रभारी आकृष्ट अमन को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। स्थानीय लोगों के अनुसार राहुल को सोमवार की सुबह 10-11 बजे तक देखा गया था। यह भी पढ़ें- धुर्वा डैम से युवक का शव बरामद, एनडीआरएफ ने निकाला उसने कब फांसी लगाई, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। जब लोगों ने देर रात तक राहुल को नहीं देखा, तो उसकी खोजबीन शुरू की। घर का दरवाजा ...