बिजनौर, अप्रैल 11 -- नगीना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खुद को दरोगा बताकर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कई महीनों से खुद को पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था और इसी आधार पर उसने एक युवती से शादी का झांसा देकर रुपये भी हड़प लिए। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी अवनीश कुमार पुत्र खूबसिंह निवासी गांव बिन्जाहेडी, थाना नगीना युवती के परिजनों से मिलने के दौरान पुलिस की वर्दी पहनकर जाता था और खुद को दरोगा बताता था। उसने लड़की पक्ष को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और आईडी कार्ड भी दिखाए थे।शक होने पर परिजनों ने की शिकायतकुछ समय बाद युवती के परिजनों को आरोपी की गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने थाना नगीना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।---फर्जी दस्तावेज और वर्द...