बिजनौर, जून 20 -- स्योहारा। दो दिन पूर्व नगीना टोल प्लाजा पर हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले टोल कर्मी महिपाल फौजी पुत्र नत्थू सिंह का शव शुक्रवार को उनके स्योहारा स्थित आवास पर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों और क्षेत्रवासियों की आंखें नम हो गईं तथा पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गम और आक्रोश से भरे परिजनों ने टोल ठेकेदारों को मौके पर बुलाने तथा मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार रोक दिया।

परिस्थिति का प्रबंधन सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए टोल प्रबंधन तथा परिजनों के बीच वार्ता शुरू कराई। उल्लेखनीय रहे कि दो दिन पूर्व नगीना टोल प्लाजा पर एक कार चालक ने टोल कर्मी महिपाल फौजी को कुचल दिया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आर...