बिजनौर, दिसम्बर 13 -- नगीना चौराहे के निकट प्रस्तावित मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर स्थानीय नागरिकों में रोष है। इस संबंध में थाना समाधान दिवस के अवसर पर धामपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा गया। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि नगीना चौराहा के पास नई बस्ती में एक मकान की छत पर एक मोबाइल टावर लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। टावर प्रस्तावित स्थल के पास घनी आबादी है, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आबादी के बीच मोबाइल टावर लगने से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। विशेषकर बच्चों और महिलाओं पर इसके दुष्प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है। शिकायत करने वालों में अकिल अहमद, मशकूर हुसैन, शकील, नाहिद, इमरान, समरीन, गुलनाज, शहजाद, फरहत जहान, अजय नाग, सलीम, राशिद, वसीम, परवेज...