बिजनौर, सितम्बर 29 -- मेरठ में थाना भोजपुर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा के पास डंपर में वैन कार के घुसने से नगीना निवासी वैनकार चालक कफील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वैनकार में सवार छह सवारियां गंभीर घायल हो गईं। पुलिस ने कफील के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेरठ के जिला अस्पताल में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कफील (42 वर्ष) पुत्र मरहूम खलील अहमद निवासी क़ाज़ी सराय दोयम प्राइवेट गाड़ी चलाता था। सोमवार शाम चार बजे कफील सवारी को लेकर दिल्ली गया था। शाम सात बजे मेरठ के भोजपुर थानाक्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर डंपर के अचानक ब्रेक लगने पर पीछे चल रही कफील की गाड़ी डंपर में जा घुसी। यह भी पढ़ें- ओवरटेक कर रही कार ट्रक में घुसी, एक की मौत भीषण हादसे में गाड़ी चला रहे कफील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सभी छह सवारियां घायल हो गईं। पुलिस घा...