नई दिल्ली, अगस्त 11 -- नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियू ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिख एफसीआरए में प्रस्तावित संशोधनों पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। रियू ने पत्र में कहा है कि कानून में बदलावों से चर्च और ईसाई धर्म से जुड़े संगठनों पर दबाव पड़ सकता है। इससे राज्य में शैक्षणिक, स्वास्थ्य सेवा तथा समाज कल्याण कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियू ने सुझाव दिया है कि विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) संशोधनों को व्यापक समीक्षा के लिए एक संसदीय समिति के पास भेजा जाना चाहिए और संबंधित हितधारकों के प्रतिनिधियों को अपने विचार देने का मौका दिया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- FCRA बिल को जेपीसी को भेजने की तैयारी! सरकार ने दिए बड़े संकेत उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रक्रिया से पारदर्शी, जवाबदेही और राष्ट्रीय...