समस्तीपुर, जुलाई 28 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत महम्मदपुर सकड़ा गांव के एक प्रवासी मजदूर की सोमवार को नगालैंड (दीमापुर) में संदिग्ध मौत हो गई। इसकी खबर जैसे ही गांव में पहुंची, मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे मुहल्ले में मातमी सन्नाटा छा गया। मृतक महम्मदपुर सकड़ा वार्ड 8 निवासी सरयू महतो के 40 वर्षीय पुत्र अनिल महतो बताया गया है। घटना के संबंध मृतक के पिता बताते हैं कि अनिल अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए नगालैंड के दीमापुर में मजदूरी का काम करते थे। सोमवार की सुबह अचानक उनकी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मौत के कारणों का अभी पूरी तरह पता नहीं चल सका है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: दीमापुर में महमदपुर सकड़ा के मजदूर की संदिग्ध मौत अनिल महतो अपने चार भाइयों में दूसरे स्थान पर थे। उनकी असामयिक मौत से उनकी वृद्ध माता गंगा...