नोएडा, मार्च 5 -- दादरी। रूपवास गांव में लोगों ने करीब पांच घंटे बम नगाड़ा बजाकर होली का त्योहार मनाया। बम नगाड़ा बजाने की प्रतियोगिता को देखने के लिए कई गांव के लोग पहुंचे। ग्रामीण किसान नेता राजकुमार रूपबास का कहना है कि हमारे गांव में त्योहार पर बम नगाड़ा बजाने की परंपरा हमारे बुजुर्गों द्वारा वर्षों पुरानी चली आ रही है। इस दौरान चरण सिंह, जीतराम, जयपाल, सलेख आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...