वाराणसी, दिसम्बर 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। संत रविदास पार्क के बगल से एक रास्ता रविदास घाट जाता है। काफी संख्या में स्थानीय लोग, पर्यटक भी यहां से आते जाते हैं। नगवा नाले से सटे इस संपर्क मार्ग की बदहाली कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। इसका कारण भी है। यह रास्ता तीन जगहों पर धंस गया है। कई फीट गहराई होने के कारण बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसके अलावा अस्सी से नगवा लिंक मार्ग भी कुछ जगहों पर बदहाल है। खासकर रविदास पार्क से अस्सी की ओर बढ़ते समय कुछ जगहों पर गड्ढे हैं। तो एक स्थान पर बड़ा हिस्सा ऊबड़-खाबड़ है। पिछले दिनों आई बाढ़ के कारण यह रास्ता जगह-जगह धंस गया था। नगर निगम के संज्ञान में होने के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई है। हमारी सुनो रविदास पार्क के बगल से घाट जाने वाला रास्ता ऊबड़-खाबड़ है। नगर निगम को इसकी मरम्मत और नाल...