चंदौली, जून 16 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगवां-चोचकपुर घाट पर गंगा में निर्मित पीपा पुल सोमवार की आधी रात 12 बजे से आवागमन के लिए बंद हो गया है। यहां पक्कापुल नहीं होने के कारण प्रत्येक वर्ष लगभग 5 महीने तक चंदौली और गाजीपुर के बीच लोगों को आवागमन को लेकर 25 किमी की दूरी के लिए अब से 65 किमी लम्बी एवं उबाऊ यात्रा करनी पड़ेगी। क्योंकि हर साल 15 जून से 15 नवंबर तक यह पीपापुल आवागमन के लिए बंद कर दिया जाता है। इस वजह से 5 माह तक लोगों को आने जाने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है。 यह भी पढ़ें- आठ साल में बना सात स्पैन का पुल बना शोभा की वस्तुस्थायी पुल की आवश्यकता क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि यदि नगवां चोचकपुर में गंगा नदी पर पीपा पुल के स्थान पर पक्का एवं स्थाई पुल का निर्माण हो जाता तो धानापुर और गाजीपुर के बीच की यात्रा...