मेरठ, मार्च 21 -- फलावदा थाना क्षेत्र के गांव नगला हरेरू में 3500 रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एक पक्ष द्वारा उधार दिए गए रुपये वापस मांगने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में तब्दील हो गई। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ब्रहम कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।...