अलीगढ़, जून 19 -- इगलास, संवाददाता। विकासखंड के ग्राम नगला हरिकरना में लंबे समय से मुख्य प्रवेश द्वार और अंदरूनी मार्गों पर फैले कीचड़ व जलभराव से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। समस्या के समाधान हेतु 'डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षु संघ' के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल को ज्ञापन सौंपा। शिकायती पत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य द्वार पर नालियों का गंदा पानी जमा होने से राहगीरों, बुजुर्गों और छात्रों का निकलना दूभर हो गया है। सबसे बदतर स्थिति पास ही स्थित मंदिर की है, जहां श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है। इसके अलावा, जगन्नाथ सिंह के घर से कब्रिस्तान व करबन नदी तक जाने वाला मार्ग भी पूरी तरह जर्जर है, जिससे अंतिम संस्कार के समय भारी असुविधा होती है। ग्राम प्रधान से कई...