इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- इकदिल, संवाददाता। बूसा गांव में शुक्रवार देर रात एक युवक की जहर खाने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम बूसा निवासी वशरूद्दीन का 22 वर्षीय पुत्र दिलशाद उर्फ दीवान भट्ठे पर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। शुक्रवार देर रात उसने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा इस्लाम ने बताया कि दिलशाद दो भाइयों में छोटा था और घर का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत के बाद पत्नी अफसाना का रो-रोकर बुरा हाल है। वह पांच माह की गर्भवती है, उसके दो छोटे बच्चे अयान और आयाना हैं। वहीं, आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम दिलशाद की पड़ोसी गांव के क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.