रुडकी, मई 31 -- हरिद्वार की ओर वाहनों का दबाव बढ़ने से रविवार को नगला बाईपास पर दिनभर यातायात व्यवस्था चरमराई रही। बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने रूट डायवर्जन लागू कर वाहनों को नगला से लक्सर मार्ग की ओर मोड़ा, जिससे बाईपास और सर्विस रोड पर लंबा जाम लग गया। सुबह से ही बाईपास पर वाहनों की संख्या बढ़ने लगी थी। कुछ ही देर में निजी वाहन, रोडवेज बसें और मालवाहक वाहन लंबी कतारों में फंस गए। हरिद्वार में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण यातायात का अतिरिक्त दबाव नगला बाईपास पर आ गया, जिससे हालात और चुनौतीपूर्ण हो गए। यह भी पढ़ें- वीकेंड पर हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर घंटों रेंगते रहे वाहन जाम के कारण कई यात्री तय समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच सके, जबकि स्थानीय लोगों को भी आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। याता...