हल्द्वानी, मार्च 24 -- लालकुआं। रुद्रपुर-लालकुआं हाईवे पर ऊधमसिंह नगर के नगला बाईपास के पास सोमवार देर शाम कार और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बिंदुखत्ता के तिवारी नगर निवासी भुवन पांडे और शास्त्री नगर निवासी हरीश देवराड़ी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नगला बाईपास के पास उनकी बाइक एक कार की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक ही दोनों को उपचार के लिए हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले गया। चिकित्सकों ने हरीश की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया और बाद में ज्योलीग्रांट अस्पताल भेजा गया। वहीं, भुवन पांडे का उपचार जारी है और उनके पैर में कई जगह फ्रैक्चर हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...