हाथरस, दिसम्बर 13 -- सादाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना "प्रशासन गाँव की ओर" के अंतर्गत ग्राम पंचायत नगला बनारसी में शुक्रवार को एक भव्य ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी प्रेम नारायण दीक्षित ने की। ग्राम चौपाल में कृषि विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, विद्युत विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग सहित कई अन्य विभागों द्वारा कैंप लगाकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं और उसी स्थल पर समाधान भी किया गया। चौपाल के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बिजली, आवास, पेंशन, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच, खेती संबंधी समस्याएँ, शौचालय निर्माण, पात्रता सत्यापन तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों को विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखा। कार्यक्रम...