इटावा औरैया, जून 2 -- इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगला निगोली गांव में सोमवार देर रात एक युवक का शव खेत में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगला निगोली निवासी 40 वर्षीय संतोष पुत्र रामबाबू लुहन्ना चौराहे पर कचौड़ी का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी पिंकी देवी, एक बेटी और दो बेटे हैं। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। यह भी पढ़ें- इटालबस्ती में युवक ने फांसी लगाकर दी जान परिजनों के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे संतोष टॉयलेट जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश श...