इटावा औरैया, मार्च 8 -- नगला ढकाऊ ताखा में 1931 में शहीद हुए शंकर सिंह, बलवंत सिंह और भूपाल सिंह को किसान सभा श्रद्धांजलि देगी। 10 मार्च को शहीदों की शहादत की 95 वीं बरसी पर किसान सभा श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी तथा उनके तथा अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारी जनों को सम्मानित करेगी। इस श्रद्धांजलि सभा को किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक ढबले और संयुक्त मंत्री मुकुट सिंह संबोधित करेंगे। किसान सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष नाथूराम यादव ने बताया कि किसानों की समस्या व अन्य स्थानीय मांगों पर कार्यक्रम में सारगर्भित चर्चा होगी। किसान सभा के जिलाध्यक्ष मास्टर राम बृजेश, उपाध्यक्ष वैध विश्राम सिंह, संयुक्त मंत्री शिववचन सिंह, विश्राम सिंह प्रधानाचार्य, अजीत प्रताप सिंह, शिवराम सिंह, पुष्पेंद्र कुमार आदि लोग जनसंपर्क कर किसानों से कार्यक्रम में आने ...