आगरा, दिसम्बर 7 -- थाना किरावली क्षेत्र के नगला झब्बा में यूकेलिप्टस के कई पेड़ों के अवैध कटान का मामला प्रकाश में आने पर वन विभाग ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नगला झब्बा में पेड़ों को अवैध रूप से काटा जा रहा है। वनरक्षक नवल सिंह टीम के साथ दोपहर लगभग तीन बजे मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि यूकेलिप्टस के 11 पेड़ काटे जा चुके हैं। मौके से पेड़ों की लकड़ी बरामद नहीं हुई। जड़ ही मौक़े पर दिखीं। बता दें कि यह क्षेत्र टी.टी.ज़ेड. (ताज ट्रपेज़ियम ज़ोन) के अंतर्गत आता है, जहां पेड़ काटने के लिए सर्वोच्च न्यायालय से अनुमति आवश्यक होती है। वन विभाग के अनुसार, बिना अनुमति पेड़ कटवाना वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 4 व 10 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। इस पर वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ म...