बदायूं, दिसम्बर 30 -- बिल्सी। क्षेत्र के गांव नगला जाटान को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते बुरी तरह जर्जर हो चुका है। मार्ग पर गड्ढे ग्रामीणों की परेशानी का सबब बनी हुई हैं। गांव के रविंद्र सिंह कसूमा ने बताया कि यह मार्ग बिल्सी नगर के साधु पन्नालाल इंटर कॉलेज के निकट से शुरू होकर नगला जाटान होते हुए मिर्जापुर शोहरा गांव तक जाता है। कई बार इस संपर्क मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग प्रशासन से की है। कई प्रार्थना पत्र भी दिए, लेकिन आज तक किसी ने उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.