आगरा, अप्रैल 24 -- ढोलना थाना क्षेत्र के नगला चौखंड़ा में एक विवाहिता ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली। जानकारी मिलते ही परिजनों ने गेट तोड़कर उसे बाहर निकाला और उपचार को लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतका के मायके पक्ष को भी घटना से अवगत कराया है। पुलिस के मुताबिक ढोलना के नगला चौखंड़ा गांव से 30 वर्षीय प्रभा देवी पत्नी अमित कश्यप की मौत की जानकारी मिली। यह भी पढ़ें- विवाहिता की मौत पर मायके और ससुराल पक्ष में चले जमकर लाठी-डंडे सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को परिजनों ने बताया कि प्रभा देवी ने स्वयं फांसी लगा ली। परिजन उपचार के लिए उसे डाक्टर के पा...