एटा, जनवरी 16 -- निधौली कलां ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सावंत खेड़ा के गांव नगला चित्तर में इन दिनों पशुपालकों में दहशत बनी हुई हैं। इसका मुख्य कारण है कि गांव के एक दर्जन से अधिक दुधारू पशु खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारी के साथ अन्य बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं। स्थानीय पशुपालकों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी पशुपालन विभाग की टीम गांव तक नहीं पहुंची है। गांव नगला चित्तर में फैली इस बीमारी का सबसे अधिक असर भैंसों में देखा जा रहा है। दर्जनों भैंसें खुरपका-मुंहपका रोग के कारण चारा छोड़ चुकी हैं और उनके पैरों व मुंह में घाव हो गए हैं। वहीं गांव की गायों में निमोनिया के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उचित उपचार न मिलने के कारण पशु दिन व दिन कमजोर होते जा रहे हैं। इससे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है। पशुपालकों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.