एटा, सितम्बर 9 -- एटा। ब्लाक निधौली कलां क्षेत्र के ग्राम नगला गलू में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के बीच एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को मानकों, गुणवत्ता, सुरक्षा तथा जागरूक उपभोक्ता व्यवहार के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना था।प्रशिक्षण के दौरान रिसोर्स पर्सन अश्वनी कुमार राजौरिया ने उपस्थित महिलाओं को भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से निर्धारित गुणवत्ता मानकों, आईएसआई मार्क, उपभोक्ता अधिकारों, सुरक्षित उत्पादों की पहचान तथा दैनिक जीवन में मानकों के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। गुणवत्तायुक्त एवं मानकयुक्त उत्पादों का चयन न केवल उपभोक्ता सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि परिवार के स्वास्थ्य और आर्थिक हितों की भी रक्षा करता है। यह भी पढ़ें- 63 प्रतिभागियों को प्रशिक्...