फिरोजाबाद, मार्च 5 -- थाना क्षेत्र के गांव नगला कांस में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान लाठी डंडा चलने से गांव में भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों से 13 लोग घायल हो गए। वहीं अन्य लोगों ने भी खुद को घायल होने की बात कही है। एक पक्ष से एक एवं दूसरे पक्ष से पांच लोगों ने तहरीर देने की बात कही। थाना क्षेत्र के गांव नगला कांस निवासी भगवान सिंह एवं सुखवीर पक्ष के बीच विवाद चल रहा है। आरोप है कि गुरुवार को एक पक्ष की गाडी रास्ते में खडी थी। दूसरे पक्ष ने हटाने को कहा तो प्रथम पक्ष ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर जमकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान अचानक लाठी डंडे एवं लात घूंसे चलने लगे। लाठी-डंडा चलने से गांव में हडकंप मच गया। एक पक्ष से भगवान सिंह, सत्यपाल, रामस्वरुप, ज्ञानेंद्र सिंह, साधना, सुभाष, विजेंद्र, संतोषी, रीना देवी, अंकित, अंशु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.