देवरिया, जून 15 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गर्मी और उमस में नगर से लेकर देहात क्षेत्र तक लोग लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। बढ़ते लोड तथा जर्जर हो चुके तारों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बढ़ते लोड के कारण बिजली आपूर्ति बार-बार ट्रिप कर रही है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साहोपार स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र के जरिए देहात, बैकुंठपुर, बलुआ अफगान, घांटी तथा नगर क्षेत्र को बिजली की आपूर्ति होती है। उपकेंद्र पर 10 एमवीए के एक तथा 5 एमवीए के तीन ट्रांसफार्मरों के माध्यम से छह फीडरों को बिजली दी जाती है। गर्मी और बढ़ते लोड के कारण फीडरों से ही लो वोल्टेज की आपूर्ति हो रही है। नगर की करीब 30 हजार से अधिक आबादी के साथ ही क्षेत्र के सौ से अधिक गांवों की लगभग डेढ़ लाख आबादी को सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति नहीं म...