बोकारो, जनवरी 4 -- बोकारो, प्रतिनिधि। शनिवार को सर्व समाज ने बीएसएल नगर सेवा भवन के समीप अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की शुरुआत की है। समाज के अनिल सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन व बीएसएल प्रबंधन के ढुलमुल नीति के कारण अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की शुरुआत की गयी। सर्व समाज के लोगों ने कहा कि बोकारो उपायुक्त व बोकारो पुलिस अधीक्षक के कहने के बावजूद भी गैर कानूनी अपराध का अड्डा ध्वस्त नहीं किया गया। जिनके कारण सर्व समाज के लोग भूख हड़ताल पर अनिश्चितकालीन पर बैठे हुए हैं। जिनमें अनिलसिंह, जितेंद्र, हरि नारायण, टुनटुन कुमार, संतोष कुमार शामिल हैं। कहा कि प्रशासन किसके दबाव में आकर लिखित आश्वासन के बावजूद भी 15 दोनों का समय समाप्त होने के बाद अपराधिक अड्डा को ध्वस्त नहीं किया गया। अपराधी से ज्यादा वे लोग समाज के लिए काफी खतरनाक है। यह लड़ाई किसी व्यक्त...