बागेश्वर, जनवरी 8 -- बागेश्वर। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुलदार के भय से लोग सहमे हुए हैं, बच्चे और महिलाएं घरों से बाहर निकलने में कतरा रही हैं। सुबह-शाम और अंधेरा होते ही लोगों की आवाजाही लगभग थम सी गई है। तहसील रोड क्षेत्र के आदर्श कालौनी में गुलदार ने प्रमोद कुमार के घर के आंगन से उनका पिटकुल प्रजाति का पालतू कुत्ता उठा लिया। ठंड के कारण कुत्ते को कपड़े भी पहनाए गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...