लखीमपुरखीरी, जनवरी 6 -- पलियाकलां। नगर व्यापार मंडल पलिया के प्रतिनिधि मंडल द्वारा श्री गुरु सिंह सभा पलिया में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चल रहे गुरमत समागम में पहुंचकर शीश नवाया। संगठन की ओर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को रुमाला भेंट किया। साथ ही ग्रंथी साहब जी को स्वरूपा भेंट कर व्यापारियों के व्यापार एवं नगर वासियों एवं क्षेत्र वासियों की सुख और समृद्धि के लिए अरदास करवाई। जिसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, महामंत्री जसवीर फ्लोरा, कोषाध्यक्ष श्यामानंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण दत्त सिंगल, उपाध्यक्ष देवेंद्र अरोड़ा, कमलजीत सिंह, फिरोज खान, अब्बास अली, हरविंदर सिंह सोढ़ी, गुरविंदर सिंह बलिया व मनीष अरोड़ा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...